पीएम मोदी की सुरक्षा कमान के डायरेक्टर... आईपीएस सिन्हा का निधन... प्रधानमंत्री ने जताया गहरा शोक
2023-09-06 01:02 PM
486
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री को विशेष सुरक्षा देने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (SPG) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का आज बुधवार को निधन हो गया। 1988 बैच के आईपीएस सिन्हा केरल कैडर से थे, जिन्हें एसपीजी डायरेक्टर का कमान दिया गया था। आज अचानक उनके निधन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी भी अवाक रह गए। उन्होंने एसपीजी डायरेक्टर सिन्हा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। अरुण कुमार सिन्हा 2016 से SPG चीफ के पद पर तैनात थे। उन्हें लिवर में दिक्कत के चलते 4 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि SPG देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। आईपीएस सिन्हा ने अपनी पढ़ाई झारखंड से की थी। वे केरल पुलिस में कई अहम पदों पर रहे। उन्होंने डीसीपी, कमिश्नर, रेंज आईजी, इंटेलिजेंस आईजी और एडमिनिस्ट्रेशन आईजी जैसे पद संभाले।