देश-विदेश

यूनिसेफ की ‘पासपोर्ट टू अर्निंग’ पहल के माध्यम से एक मिलियन विद्यार्थियों को प्रमाणित किया गया

नईदिल्ली। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने 11 अक्टूबर 2023 को पासपोर्ट टू अर्निंग’ (पी2कार्यक्रम के तहत एक मिलियन प्रमाणन की उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य में आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉकृष्ण कुमार द्विवेदी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमओवाईएएस) के युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रऔर भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैक्कैफ्री भी उपस्थित थीं।

यूनिसेफ के वैश्विक स्तर के सीखने-से-कमाई संबंधी कदमपासपोर्ट टू अर्निंग’ (पी2ने भारत में एक मिलियन से अधिक युवाओं को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल उत्पादकता के क्षेत्रों में कुशल बनाया और प्रमाणित किया है। यह उपलब्धि युवाओं को भविष्य के काम और जीवन के लिए प्रासंगिक कौशल हासिल करने में मदद करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विशेष रूप सेभारत में पी2ई पाठ्यक्रमों से लाभान्वित होने वाले सभी युवा शिक्षार्थियों में से 62 प्रतिशत किशोरियां एवं युवतियां हैं।

भारत मेंराष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूपपी2ई पहल डिजिटल उत्पादकतावित्तीय साक्षरतारोजगार हेतु योग्यता संबंधी कौशल और नौकरी के लिए तैयार कौशल से संबंधित प्रमाणन (सर्टिफिकेट) पाठ्यक्रमों तक निशुल्क पहुंच प्रदान करती है। पी2ई समाधान ऑनलाइनहाइब्रिड एवं ऑफलाइन शिक्षण मॉडल का भी प्रावधान करता है।

इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का लक्ष्य 2024 तक भारत में 14-29 वर्ष के आयु वर्ग के पांच मिलियन युवाओं को दीर्घकालिक टिकाऊ कौशल प्रदान करना और फिर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए नौकरीस्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना है।

इस अवसर पर बोलते हुएश्री संजय कुमार ने कहामुझे यह जानकर खुशी हुई कि यूनिसेफ की पासपोर्ट टू अर्निंग’ (पी2पहल युवाओं के समग्र विकास के लिए 21वीं सदी के कौशल का निर्माण करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करती है। इस पहल के परिणाम इसकी सार्थकता को प्रमाणित करते हैंशुभारंभ के बाद से,पी2ई के तहत केवल 11 महीनों में एक मिलियन असाधारण युवाओं द्वारा एक मिलियन से अधिक पाठ्यक्रमों को पूरा किया गया है। इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी हितधारकों को बहुत-बहुत बधाई।

 

----------