देश-विदेश

देशभर में मनाई गई जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती... भारत संकल्प यात्रा हुई प्रारंभ

नईदिल्ली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर में 15 नवंबर 2023 को जन जातीय गौरव दिवस मनाया गया। यह दिन बहादुर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की स्‍मृतियों को भी समर्पित हैताकि भावी पीढ़ियां देश की खातिर उनके बलिदान के बारे में जान सकें।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदीउपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़  और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में 6 मुख्‍यमंत्रियों, 22 राज्यपालों,  केंद्र सरकार के 7 मंत्रियों और कई सांसदोंराज्य सरकारों के मंत्रियों और विधायकों ने झारखंड के खूंटी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आभासी रूप से भाग लिया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश भर में जनजातीय अनुसंधान संस्थानोंएकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयोंउत्कृष्टता केंद्रोंकेंद्रीय मंत्रालयोंराज्य जनजातीय कल्याण विभागों और अन्य भागीदार संगठनों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।

इसके अलावा इसी समय राष्ट्रव्यापी 'विकसित भारत संकल्प यात्राका शुभारंभ भी किया गया। प्रधानमंत्री ने झारखंड के खूंटी में 'विकसित भारत संकल्प यात्राके शुभारंभ के अवसर पर आईईसी (सूचनाशिक्षा और संचारवैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी वाले 68 जिलों की ग्राम पंचायतों से शुरू हुई और आगे चलकर यह देश भर की सभी ग्राम पंचायतों को कवर करेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करते हुए परिपूर्णता हासिल करना है।

जनजातीय क्षेत्रों में 5 क्षेत्रोंसिकल सेल परीक्षणजागरूकता और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों व छात्रवृत्ति योजनाओं में नामांकन पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। वन अधिकार स्‍वामित्‍व कवरेज के माध्यम से जनजातीय समुदायों की आजीविका भी सुनिश्चित की जाएगी और वन धन विकास केंद्र स्वयं सहायता समूहों पर ध्‍यान दिया जा रहा है। 200 से अधिक ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 

----------