DRDO ने बनाई घातक मिसाइल, 500 किलोमीटर तक भेदने की क्षमता
डेस्क। डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने एक घातक मिसाइल तैयार किया है, जिसे पनडुब्बी से छोड़ा जाएगा। मिसाइल की रेंज 402 किलोमीटर से अधिक है। इसका गुप्त परीक्षण हाल ही में डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने है। परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा है। इसे एसएलसीएम यानि सबमरीन लांच क्रूज मिसाइल भी कहा जाता है। भारत के पास अभी एक परमाणु, तो करीब 16 सामान्य पनडुब्बी है।
बताया जाता है कि इस मिसाइल के दो वेरियंट हैं। एक जमीन पर हमला करने वाला, तो वहीं दूसरा एन्टी शिप मिसाइल ये दुश्मन की पकड़ में भी नहीं आती है। वहीं इसका निशाना भी अचूक है। अब समंदर के रास्ते दुश्मन कोई भी हरकत करने से पहले सोचेगा।
ये मिसाइल 5.6 मीटर लंबी, इसका व्यास 505 मिलीमीटर और स्पीड 0.7 मैक, यानि कि 864 किलोमीटर प्रतिघंटा है. ये मिसाइल तारपीडो ट्यूब से छोड़ी जाती है। ये दुनिया की इकलौती मिसाइल है जिसकी रेंज 500 किमी तक है और जो तारपीडो ट्यूब से छोड़ी जाती है।