एसोचैम ने आरईसी को 'विविधता और समावेश में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता' पुरस्कार से किया सम्मानित
नईदिल्ली। आरईसी लिमिटेड, विद्युत् मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक महारत्न सीपीएसई है जिसे गुरुवार को एसोचैम द्वारा आयोजित चौथे विविधता और समावेश उत्कृष्टता पुरस्कार एवं सम्मेलन में 'विविधता और समावेश में नीतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आरईसी के कार्यकारी निदेशक, टीएससी बोश ने आरईसी की ओर से इस पुरस्कार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया।
इस पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय मंच पर विविधता और समावेश को बढ़ावा देने के लिए आरईसी की अटूट प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान किया गया। यह सम्मान पारंपरिक मानदंडों से अलग समावेशी नीतियों को तैयार करने में आरईसी की अनुकरणीय प्रथाओं को प्रमाणित करता है। अपने कार्यबल में विविधता लाने के लिए कंपनी का समर्पण इसकी विचारशील नीतियों में प्रतिबिंबित होता है, जिससे उद्योग में एक सराहनीय मानक स्थापित होता है।
बोश ने कहा “हम इस पुरस्कार को प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो आरईसी के समावेशिता के लोकाचार और विविधता को बढ़ावा देने वाले कार्यस्थल का निर्माण करने वाली हमारी कोशिशों को दर्शाता है। यह सम्मान हमें अपने संगठन के हर पहलू में विविधता और समावेश की निरंतरता को कायम रखने के लिए प्रेरित करता है।”
'विविधता और समावेश में नीतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता' पुरस्कार एक ऐसे कार्यस्थल का निर्माण करने में आरईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो विभिन्नता का जश्न मनाता है, नवाचार को बढ़ावा देता है और सभी कर्मचारियों के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देता है। आरईसी के मानव संसाधन क्षेत्र में अनुकूल नीतियां और अनुकूल कर्मचारी उपलब्ध हैं और उन्होंने इस मील के पत्थर की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।