देश-विदेश

इस्पात मंत्रालय ने लौह और इस्पात क्षेत्र में धातुकर्म विशेषज्ञों को प्रदान किए उत्कृष्टता के लिए सम्मानित

नईदिल्ली। केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 22 नवंबर, 2023 को राष्ट्रीय धातु विज्ञानी पुरस्कार (एनएमए) 2022 के समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए चार श्रेणियों में प्रतिष्ठित एनएमए 2022 से सम्मानित होने पर पांच प्रतिष्ठित धातुकर्म विशेषज्ञों को बधाई दी। इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी एनएमए 2022 समारोह के अवसर पर उपस्थित रहे।

कुलस्ते ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुसंधान और नवोन्मेषण से उद्योग को कार्बन उत्सर्जन कम करने, उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने में मदद मिलेगी और भविष्य में इस्पात क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

 

प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेताओं और श्रेणियों का उल्लेख नीचे किया गया है:-

1. डॉ. कामाची मुदाली उथांडी - लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

2. डॉ. देबाशीष भट्टाचार्जी - राष्ट्रीय धातुविज्ञानी पुरस्कार

3. डॉ.रामेश्वर साह - लौह एवं इस्पात क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास

4. डॉ. निलोय कुंडू - युवा धातु विज्ञानी (पर्यावरण) पुरस्कार

5. अगिलान मुथुमनिकम - पुरस्कार यंग धातुविज्ञानी पुरस्कार

 

 

----------