निलंबन के बाद विपक्षी सांसदों ने "लोकतंत्र बचाओ" का नारा लगाया
दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 141 सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने "लोकतंत्र बचाओ" का नारा लगाया। बतादें कि संसद से निलंबित किए गए सांसदों के लोकसभा में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मंगलवार को लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इस सर्कुलर में सस्पेंड सांसदों को संसद कक्ष, लॉबी और गैलरी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने की सूचना दी है।
सांसद जया बच्चन ने कहा, "यह लोकतंत्र का मजाक है. लोकतंत्र तब है जब संसद में दोनों पक्ष हों और यह निर्णय लेने का क्या तरीका है कि कुछ लोगों को बर्खास्त कर दिया जाएगा और कुछ लोगों को बर्खास्त नहीं किया जाएगा। " सपा सांसद ने आगे कहा कि हमने उन सांसदों के साथ एकजुटता दिखाते हुए वॉकआउट किया है जिन्हें कल बर्खास्त कर दिया गया था।
#WATCH | "Save Democracy" chant Opposition MPs after 141 MPs have been suspended for the winter session of Parliament pic.twitter.com/IHyOkmcxDT
— ANI (@ANI) December 20, 2023