भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर भक्तिगीतों की श्रृंखला को मोदी कर रहे ट्वीट
रायपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। इस माह 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। कई नये सिंगर इसे लेकर भक्तिमय गीतों की श्रृंखला लोगों को खूब भा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक्स एकाउंट में भगवान राम के भक्तिपूर्ण भजन को साझा कर रहे है।
स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है। #ShriRamBhajan https://t.co/0nD3XmAbzk
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर स्वस्ति मेहुल का एक भजन 'राम आएंगे' और जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए भगवान राम के भक्तिपूर्ण भजन को साझा किया। इस भजन को संगीत पायल देव ने दिया है और इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है। मोदी ने श्रीराम को समर्पित हंसराज रघुवंशी का भजन भी साझा किया।
भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है…#ShriRamBhajan https://t.co/qg3vIDyeMa
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2024
मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर संपूर्ण देश राममय है।” राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए विभिन्न प्रकार से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनें।
अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए… #ShriRamBhajan https://t.co/kDSO8SNzxW
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2024