देश-विदेश

चार साल के बेटे को मारकर बैग में लाश लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की CEO, गिरफ्तार

डेस्क। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक दिल दहाले देने वाला हत्याकांड सामने आया है। जिसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला सीईओ ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। महिला बेटे की लाश को बैग में लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से बच्चे की लाश बरामद कर ली गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सूचना सेठ की शादी 2010 में हुई थी। 2019 में उसका बेटा पैदा हुआ था और 2020 में उसका अपने पति से विवाद शुरू हो गया। मामला कोर्ट में चला गया, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। कोर्ट ने आदेश दिया था कि बच्चे के पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकते हैं।

कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी महिला प्रेशर आ गई, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे से मिले। इसलिए प्लान के तहत आरोपी महिला शनिवार को बेटे को साथ लेकर गोवा गई और होटल में हत्याकांड को अंजाम दे दिया। महिला का सोचना था कि उसका पति बेटे से ना मिल सके। इसलिए उसने बेटे को ही खत्म कर दिया।

दरअसल, गोवा के जिस होटल में महिला रुकी थी, वहां वह अपने चार साल के बच्चे को भी साथ लेकर आई थी। जब महिला होटल छोड़कर निकलने लगी तो बच्चा उसके साथ नहीं था। महिला को अकेले जाते देखने के बाद होटल स्टाफ ने उससे बच्चे के बारे में पूछा।  इस पर महिला ने कहा कि वह बच्चे को पहले ही घर भेज चुकी है। महिला के होटल से निकलने के बाद जब होटल स्टाफ ने उसका कमरा चेक किया तो वहां उन्हें खून के धब्बे मिले। इस बात की जानकारी होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

 

----------