देश-विदेश

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किया सी-डॉट का दौरा... अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की

नईदिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएसजनरल अनिल चौहान ने भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के एक प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्रसेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉटदिल्ली परिसर का दौरा किया। सी-डॉट सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप देश की जरूरतों के लिए स्वदेशीसुरक्षित दूरसंचार समाधान विकसित करने में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

सी-डॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉराजकुमार उपाध्याय ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान और सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सुरक्षा संचालन केंद्र (नेटवर्क में मैलवेयर का वास्तविक समय में पता लगाना), एंटरप्राइज सुरक्षा केंद्र (सभीएंड प्वाइंट्स को कवर करते हुए एंटरप्राइज स्तर पर द्वेषपूर्ण खतरों और हमलों का वास्तविक समय में पता लगाना और उनको कम करना), क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशनपोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, जैसे प्रमुख दूरसंचार सुरक्षा क्षेत्रों से विविध दूरसंचार उत्पाद पोर्टफोलियो/समाधानों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।।

अन्य समाधान जैसे 4जी कोर और 4जी आरएएन, 5जी कोर और 5जी आरएएनसीएपी का उपयोग करके आपदा प्रबंधन समाधानऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट और एक्सेस समाधानस्विचिंग और रूटिंग समाधान आदि पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद उपयोग के मामलों पर प्रकाश डालते हुए इन समाधानों का प्रयोगशाला प्रदर्शन किया गया।

 

----------