देश-विदेश

कैपिटल फूड्स और फैब इंडिया अब टाटा ग्रुप की.... 7000 करोड़ रुपये में हुई डील!

डेस्क। रतन टाटा की टाटा ग्रुप में अब दो और कंपनियां जुड़ने जा रही है। टाटा कंज्‍यूमर प्रोडक्‍टस लिमिटेड ने कैपिटल फूड्स और फैब इंडिया को खरीद रही है। इसके लिए कंपनी ने दोनों फर्मों से डील पर हस्‍ताक्षर किए हैं। ये डील पूरा होने के बाद ये दोनों कंपनियां टाटा ग्रुप का हिस्‍सा बन जाएंगी।

टाटा ने ऐलान किया है कि वह  5,100 करोड़ रुपये में 'चिंग्स सीक्रेट' और 'स्मिथ एंड जोन्स' जैसे ब्रांड के मालिक कैपिटल फूड्स कंपनी को खरीदने जा रही है। टाटा इसमें 100 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदेगी, जिसके लिए एक डील पर हस्‍ताक्षर हुए हैं। इसके अलावा 1,900 करोड़ रुपये में फैबइंडिया ब्रांड की ऑर्गेनिक इंडिया कंपनी को भी खरीदेने जा रही है। यह कंपनी पैकेज्ड ऑर्गेनिक चाय, हर्बल उत्पाद और हेल्‍थ संबंधी अन्‍य उत्‍पाद बेचती है।

टाटा की कंपनी ने कहा कि बाजार में बढ़ती मांग और अपने बिजनेस को एक नया मुकाम देने के लिए कैपिटल फूड्स का अधिग्रहण किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2024 के लिए कैपिटल फूड्स का अनुमानित कारोबार 750 से 770 करोड़ रुपये है, जबकि वित्त वर्ष 2024 के लिए ऑर्गेनिक इंडिया का अनुमानित कारोबार 360 से 370 करोड़ रुपये है।

----------