तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर... हादसे में 14 की मौत... 50 लोग घायल
घायलों का इलाज चल रहा है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट करा रहे हैं। इस घटना में लगभग 14 लोगों की मृत्यु हो गई है। योजना के अंतर्गत जो भी लाभ दिया जाना है, हम उसपर काम कर रहे हैं: सीधी ज़िले में हुए हादसे पर रीवा DC अनिल सुचारी, रीवा pic.twitter.com/NzM10N02zw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2023
सीधी में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। रीवा के अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 24, 2023
घायलों के इलाज की बेहतर से बेहतर व्यवस्था की गई है, फिर भी आवश्यकता पड़ने पर इलाज के लिए बाहर ले जाया जायेगा। pic.twitter.com/UENnqR9AND
हादसा मोहनिया टनल के पास बरखड़ा गांव के नजदीक शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बसें खाई में गिर गई, जबकि एक बस सड़क पर पलट गई। ट्रक का टायर फटने से ये हादसा हुआ है। जिन बसों को ट्रक ने टक्कर मारी वे सतना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं।
दिवंगत व्यक्तियों के आश्रित परिजनों को योग्यतानुसार शासकीय सेवा में लिया जाएगा। गंभीर घायलों को ₹2 लाख तथा सामान्य घायलों को ₹1 लाख की सहायता देने की व्यवस्था हम करेंगे।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 24, 2023
दिवंगत व्यक्तियों के परिवार की पूरी चिंता की जाएगी। संकट की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।