Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी बोले.... नींद का कम ने आंके... रील्स देखने में समय बर्बाद न करें
डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी सोमवार को बोर्ड परीक्षा (Board Exam) 2024 से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं क्लास के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में बड़ी काम की सलाहें दीं। उन्होंने मोबाइल में वक्त गंवाने वाले छात्रों को टिप्स देते हुए बताया कि कैसे वो सिर्फ 30 सेकेंड में सो जाते हैं. यहां उन्होंने छात्रो को मोबाइल से दूरी बनाने के फायदे कुछ यूं बताए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आप क्रमशः रील्स देखते रहेंगे तो समय बर्बाद होता है, नींद खराब होगी. फिर जो पढ़ा है वो याद नहीं रहेगा। इसलिए नींद को कम न आंके. आधुनिक हेल्थ साइंस नींद को बहुत तवज्जो देता है। आप आवश्यक नींद लेते हैं या नहीं, यह आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है।
मोदी ने बताया कि आप जिस उमर में हैं, उसमें जिन चीजों की जरूरत है वो आहार में है या नहीं यह जानना जरूरी है. हमारे आहार में सुतंलन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करना चाहिए, जैसे रोज टूथब्रश करते हैं वसे ही नो कॉम्प्रोमाइज एक्सरसाइज करनी चाहिए. उन्होंने छात्रों को बताया कि बच्चों को गहरी नींद बहुत जरूरी है. उन्होंने बताया कि वो किस तरह बिस्तर पर लेटते ही सो जाते हैं.
मोदी ने कहा कि बहुत सारे स्टूडेंट्स मोबाइल का उपयोग करते होंगे और कुछ लोगों को घंटों तक इसकी आदत होगी लेकिन क्या कभी ऐसा विचार आया कि नहीं मैं फोन चार्ज नहीं करूंगा तो इसका उपयोग कम हो जाएगा। मोबाइल को चलाने के लिए चार्ज करना पड़ता है तो बॉडी को भी करना चाहिए। इसलिए जीवन को थोड़ा संतुलित बनाना पड़ता है।