देश-विदेश

Rajya Sabha elections 2024; 15 राज्यों की 56 सीटों पर इस दिन होगा चुनाव... नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी

डेस्क। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। नामांकण वापस करने की तिथि 20 फरवरी तक है। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी, वहीं वोट काउंटिंग 27 फरवरी शाम 5 बजे तक होगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 3 सीटों पर, बिहार में 6 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 1 सीट पर, गुजरात में 4 सीटों पर, हरियाणा में 1 सीट पर, हिमाच प्रदेश में 1 सीट पर, कर्नाटक में 4 सीटों पर मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर, महाराष्ट्र में 6 सीटों पर, तलंगाना में 3 सीटों पर, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर, उत्तराखंड में 1 सीट पर, पश्चिम बंगाल में 5 सीटों पर, ओडिशा में 3 सीटों पर और राजस्थान में 3 सीटों पर चुनाव होने हैं। बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव होने है। वहीं यूपी में 10 सीटों पर. ऐसे में भाजपा के लिए ये बेहद अहम राज्य हैं. इन दो राज्यों के अलावा भाजपा शासित कई राज्यों में भी चुनाव होने वाले हैं।

----------