जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबियत बिगड़ी, सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती…
डेस्क। आध्यात्मिक जगद्गुरु रामभद्राचार्य को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि फेफड़े में इन्फेक्शन के कारण उन्हें भर्ती किया गया है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
रामभद्राचार्य हिंदू धर्मग्रंथों के जाने-माने व्याख्याता हैं और उनकी कथा के साथ-साथ धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या भी विभिन्न पीढ़ियों के लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है. वह अयोध्या में राम मंदिर के मुखर समर्थक रहे हैं।
पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि, जगतगुरु रामभद्राचार्य के सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला है कि, उनके सीने में इंफेक्शन है। अभी कुछ जांच कराई गई हैं।
अस्पताल के बाहर जगदगुरु के अनुयायी और शिष्य जमा होने लगे हैं. हालांकि उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर अभी तक अस्पताल प्रशासन ने कोई हेल्थ बुलेटिन नहीं जारी किया है. शाम तक इस संबंध में कोई सूचना सामने आ सकती है।