देश-विदेश

Paytm: ED की जांच के बीच विजय शेखर शर्मा से मिले RBI के अधिकारी

डेस्क। डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी Paytm का संकट जारी है। मंगलवार को सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कंपनी के खिलाफ ED ने FEMA के नियमों के तहत जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर Paytm से जुड़ी एक ओर खबर सामने आम रही है, कि केंद्रीय रिजर्व बैंक RBI के अधिकारियों ने कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा से मुलाकात की है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उनसे मिलकर कंपनी को लेकर चल रही रेगुलेटरी चिंताओं को दूर करने के लिए रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई है। इसे लेकर बकायदा बैठक हुई है। जिसमें कंपनी के अधिकारी भी शामिल रहे। कंपनी पर फॉरेक्स वॉयलेशन को लेकर जांच चल रही है। हालांकि, पेटीएम ने फेमा उल्लंघन की खबरों को सिरे से खारिज किया है।

बतादें कि आरबीआई ने बीते 3 जनवरी को पेटीएम की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट बैंक की सर्विसेज को रोकने का आदेश दिया था। जो कि आने वाली 29 फरवरी से लागू किया जाएगा। इस आदेश के बाद से ही पेटीएम के स्टॉक में लगातार तीन दिन तक लोअर सर्किट लगा रहा।

----------