Pakistan Election 2024: आम चुनाव के लिए मतदान शुरू... 266 सीटों पर 5121 उम्मीदवार मैदान में
डेस्क। पाकिस्तान में आज आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। यहां कुल 266 सीटों पर वोटिंग जारी है। जिमसें 5,121 उम्मीदवार मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है। पाकिस्तान में भले ही चुनाव हो रहे हैं, लेकिन सभी को पता है कि जीतेगा वही, जिसे वहां की सेना जिताना चाहेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PMLN) सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर सामने आ सकती है। इसके साथ ही बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) दूसरे स्थान पर रहने की संभावना है। बची हुई सीटों पर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी और दूसरे दलों के रहने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस चुनाव में नवाज शरीफ की पार्टी 115 से अधिक सीटें मिल सकती है। इसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों की आरक्षित सीटों को भी जोड़ा जाए तो PMLN अकेले ही सरकार बना लेगी। आम चुनावों में पीपीपी को 35 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि पीटीआई के स्वतंत्र उम्मीदवारों को 23 से 29 सीटें मिल सकती हैं।