विधायक के गनमैन ने रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में चलाई गोली
भोपाल। भोपाल से रीवा जा रही रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में गोली चलने की सूचना मिली है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार किसी विधायक के गनमैन ने रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में गोली चलाई है। बताया जाता है कि गोली सीट को क्रॉस करते हुए कोच में लगी।
दूसरी ओर इस घटना के बाद सागर से लेकर रीवा तक हड़कंप मच गया और तत्काल जीआरपी और आरपीएफ ने इसकी जानकारी लेते हुए कार्रवाई शुरू कर की है।
गोली चलने की घटना शुक्रवार रात भोपाल से रवाना होकर शनिवार सुबह रीवा पहुंचने वाली रेवांचल एक्सप्रेस के ए 1 कोच की है । घटना के 24 घंटे बाद भी जीआरपी ने मामले को जाहिर नहीं होने दिया, लेकिन अब मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद रीवा जीआरपी थाने में मामला दर्ज हो सकता है।