देश-विदेश

भारत और पेरू व्यापार समझौते पर बातचीत में गति... छठा दौर लीमा में संपन्न

नईदिल्ली। व्यापार समझौते के लिए भारत-पेरू वार्ता का छठा दौ 12 से 14 फरवरी, 2024 तक पेरू के लीमा में आयोजित किया गया थाताकि वर्ष 2017 में वार्ता प्रकिया की औपचारिक घोषणा के पश्चात शुरू हुए काम को जारी रखा जा सके।

इस दौर की शुरुआत उद्घाटन समारोह के साथ हुई। समारोह में पेरू की विदेश व्यापार उप मंत्रीसुश्री टेरेसा मेरापेरू में भारत के राजदूतश्री विश्वास सपकालभारत के मुख्य वार्ताकारश्री विपुल बंसलपेरू के मुख्य वार्ताकारश्री गेरार्डो मेज़ाऔर दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

समारोह के दौरानपेरू की विदेश व्यापार उप मंत्री सुश्री टेरेसा मेरा और भारत के मुख्य वार्ताकार श्री विपुल बंसल ने संक्षिप्त परिचयात्मक टिप्पणी देते हुए दक्षता के साथ काम जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। कोरोना महामारी से पूर्व अगस्त 2019 तक दोनो देशों के बीच वार्ता के पांच सफल दौर आयोजित किए जा चुके थे। अक्टूबर, 2023 में वर्चुअल माध्यम से वार्ता का दौर दोबारा शुरू हुआ।

दोनों वक्ताओं ने रचनात्मक समाधान खोजने और आम सहमति तक पहुंचने के लिए व्यावहारिकता के साथ बातचीत प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। भारत और पेरू के बीच व्यापार समझौता दोनो देशों के नागरिकों और उद्यमों के लिए व्यापार के अधिक अवसर सृजित करेगा। इससे दोनो देशों के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध भी सुदृढ़ होंगे।

वार्ता के इस दौर मेंनौ कार्य समूहों ने व्यक्तिगत बैठकें कीं। जिनमें वस्तु-व्यापारउत्पत्ति के नियमविभिन्न सेवाओं से संबद्ध व्यापारसीमा शुल्क प्रक्रियाएंव्यापार सुविधाविवाद निपटानप्रारंभिक प्रावधान और सामान्य परिभाषाएंअंतिम प्रावधान और कानूनी तथा संस्थागत मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

छठे दौर की इन बैठकों में दोनों देशों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संबंधित वार्ता दलों ने भी हिस्सा लिया। पेरू की ओर सेप्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्रालय ने कियाजिसमें अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालयविदेश मंत्रालयकृषि मंत्रालयकृषि मंत्रालय, उत्पादनसीमा शुल्क प्रशासन सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य विभागराजस्व विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय के सरकारी अधिकारी और कानूनी प्रतिनिधि शामिल थे।

इस सप्ताह व्यापार में तकनीकी बाधाएंस्वच्छता और पौधों से संबद्ध अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, व्यापार सहयोग और समाधान से संबद्ध अन्य कार्यबल आभासी बैठकें जारी रखेंगे। अगला दौर अप्रैल 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है। तारीख आने वाले दिनों में निर्धारित की जाएगी। पिछले दो दशकों मेंभारत और पेरू के बीच व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष  2003 में दोनो देशों के बीच व्यापार 66 मिलियन अमेरिकी डॉलर था जो वर्ष 2023 में बढ़कर लगभग 3.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

 

----------