देश-विदेश

किसानों को KYC अपडेट करवाने के बाद मिलेगा 16वीं किस्त का पैसा... योजना का लाभ पाने से पहले निपटा लें यह काम

डेस्क। केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। यह योजना किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए शुरू किया है। योजना के अंतर्गत, पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना सरकार द्वारा सीधे किसानों के खाते में धनराशि की राशि के रूप में जमा की जाती है। 16वीं किस्त का पैसा प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी केवाईसी अपडेट करानी होगी।

पीएम किसान योजना में सालाना 6,000 रुपये की राशि देती है। यह राशि किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में किसान के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी (PM Kisan Ekyc) करवाना होता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए, किसानों को अपडेट करवाने की आवश्यकता होती है। KYC अपडेट करवाने से किसानों के बैंक खाते में पैसे जमा हो सकते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सकती है।

कैसे करें ई-केवाईसी
आपको पीएम किसान पोर्टल (http://pmkisan.gov.in) पर जाना होगा। इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करना होगा। अब नीचे ड्रॉपडाउन पर ई-केवाईसी के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। आप अपना आधार कार्ड नंबर (Aadhaar Card) दर्ज करें। इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा

----------