मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्री करेंगे रामलला के दर्शन
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए विशेष विमान से रवाना हुए। डा. यादव ने राज्य सरकार की ओर से अयोध्या में धर्मशाला बनाने की मंशा जाहिर की है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक के बाद सभी सदस्यों के साथ डा. यादव बस पर सवार होकर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। विशेष विमान से मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले डा. यादव ने अयोध्या में धर्मशाला बनवाने की मंशा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। उसी के तहत सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। भगवान राम के बताए मार्ग पर हमारी सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में जनकल्याण को लेकर और नवाचार करेंगे।