देश-विदेश

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसद बढ़ा.... उज्‍जवला योजना पर 300 रुपए सब्सिडी एक साल बढ़ी

डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर दी है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 4 फीसद डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया। यह आदेश 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 46 फीसद से बढ़कर 50 फीसद हो गया। केंद्र के इस फैसले का फायद करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेशनर्स को होगा।

केंद्र सरकार के डीएम बढ़ाने के बाद अब मकान किराया भत्ता भी बढ़ जाएगा।  ग्रेजुएटी सीमा भी 20 लाख से 25 लाख हो गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सरकार पर 12,868 करोड़ का बोझ आएगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% किया था। महंगाई भत्ता साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है।

उधर, केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना को भी एक साल के लिए बढ़ा दिया। यानी इस योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपए की सब्सिडी एक साल और मिलती रहेगी। इसका फायदा 10 करोड़ परिवार को मिलेगा।

महंगाई भत्ता का कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।

----------