देश-विदेश

हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने दिया पद से इस्तीफा

 

चंडीगढ़। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । विधायक दल की मीटिंग में यह फैसला हुआ है। हरियाणा में अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है । मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले. सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे । साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं। दरअसल, हरियाणा सीएम आवास मनोहर लाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए है ।

यहां पर अहम बात यह है कि अनिल विज भी सीएम की गाड़ी में मौजूद थे विज के चेहरे में मुस्कान थी। ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते है । ऐसीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में राजभवन पहुंचे थे।

----------