देश-विदेश

Lok Sabha 2024: सात चरणों में होंगे चुनाव.... 19 अप्रैल को पहला और 1 जून को अंतिम चरण

डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस जारी है।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 7 चरण में होंगे और 4 जून को मतगणना होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं से उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। 

पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा। दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा, जिसमें 89 सीटों पर मतदान होगा। इसी तरह से 7 मई को तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों, 13 मई को चौथे चरण में  96 सीट, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीटों पर,  25 मई को छठे चरण में 57 सीटों पर,  जबकि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

 

----------