अमरनाथ यात्रा पंजीयनः जानिए कब से होगा रजिस्ट्रेशन….लोकसभा चुनाव के चलते इस बार 45 दिनों तक ही होंगे दर्शन
डेस्क। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार चुनाव की प्रक्रिया लगभग दो महीने तक चलेगी। इसी बीच चुनावों को देखते हुए इस बार अमरनाथ यात्रा के दिनों में कटौती की गई है। दो महीने तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा इस बार सिर्फ 45 दिन की ही रहेगी। राजभवन में हुई उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू कर दिए जाएंगे। यात्रियों को किस तरह और कितने दलों में भेजा जाएगा, इसका प्लान भी तैयार हो गया है। इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और यह 19 अगस्त तक चलेगी। अधिकारी ने कहा कि 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा के संबंध में बैठक हुई है। परेशानी मुक्त पंजीकरण के लिए तैयारी की गई है। यात्रा के लिए यात्रियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकृत अस्पतालों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी जारी किआ जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा के संबंध में बैठक हुई है। परेशानी मुक्त पंजीकरण के लिए तैयारी की गई है। यात्रा के लिए यात्रियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकृत अस्पतालों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी जारी किआ जाएगा।
अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक रास्ता बालटाल और पहलगाम है। यहां से रोज गभग 10 हजार यात्रियों का जत्था भेजा जाएगा।देश के 500 से ज्यादा बैंक की शाखाओं में अमरनाथ यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पिछले साल 15,903 पोनीवाले, 10,023 पालकी और दांडीवाले और 6,893 पिट्ठूवाले सहित 32,819 सेवा प्रदाताओं को श्रम विभाग ने यात्रा के लिए पंजीकृत किया था।