देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की पांच हस्तियों को किया भारत रत्न से सम्मानित

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 प्रतिष्ठित हस्तियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा। भारत रत्न से सम्मानित होने वाली हस्तियों में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण को छोड़कर बाकी सभी- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा पीवी नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। बता दें कि स्वास्थ्य की वजह से अनुभवी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समारोह में शामिल नहीं हुए। यह सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, एस जयशंकर समेत कई मंत्री मौजूद रहे। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव(मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया। कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया। वहीं  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

----------