देश-विदेश

कार दुर्घटना में घायल हुए....मलयालम एक्टर सुजीत राजेंद्रन कोचुकुंजू का निधन

डेस्क |  साउथ इंडस्ट्री से बेहद ही दर्दनाक खबर आ रही है | मलयालम एक्टर-सिंगर सुजीत राजेंद्रन कोचुकुंजू का निधन हो गया है | एक्टर एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे | केरल के एर्नाकुलम के एक स्थानीय अस्पताल में एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत के बीच रहते हुए, अभिनेता ने बीते दिन हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया | 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के साथ दुर्घटना एर्नाकुलम शहर की एक बिजी सड़क पर एक स्कूल के सामने हुई  थी | जब वे अपन कार से कहीं जा रहे थे |  एक्सीडेंट के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, हालांकि ड़ॉक्टरो की काफी कोशिशों के बावजूद सुजीत राजेंद्रन को बचाया नहीं जा सका.| वहीं एक्टर के निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है | तमाम फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टर की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं |  

सुजीत दुबई में रहते थे और एक्टिंग में करियर बनाने से पहले, वे कॉर्पोरेट फील्ड में काम कर रहे थे | एक अमेरिकी एमएनसी में कार्यरत थे | सुजीत ने 2018 में फिल्म निर्माता सुगीत की द्विभाषी फिल्म 'किनावल्ली' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अभिनेता का पालन-पोषण दुबई में हुआ था, लेकिन अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए वे केरल वापस लौट आए | अपनी पहली फिल्म 'किनावल्ली' के एक गाने में भी अपनी आवाज दी थी | सुजीत की इस फिल्म  को दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिला था, बाद में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था | 

 

----------