देश-विदेश

मस्‍क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्‍ला भारत में 2 से 3 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है.....

डेस्क | टेस्‍ला कंपनी के मालिक और अरबपति एलन मस्‍क भारत के दौरे बहुत जल्द आने वाले हैं। माना जा रहा है कि एलन मस्‍क 3 अरब डॉलर का भारत में निवेश कर सकते हैं।

पूरी दुनिया की फैक्‍ट्री कहा जाने वाला चीन अब विश्‍वभर में दादागिरी दिखाने लगा है। चीन अब जापान, ताइवान और फिलीपीन्‍स को लेकर अमेरिका को भी आंखें दिखाने लगा है। पूर्वी चीन सागर से लेकर दक्षिण चीन सागर तक में चीनी युद्धपोत लगातार आक्रामक लाइव फायर ड्रिल करके अपने आस पास के देशों को डरा रहे हैं। चीन की इन हरकतों का जवाब देने के लिए दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ताइवान की च‍िप और आईफोन बनाने वाली कंपनियों के भारत आने के बाद अब अमेरिकी अरबपति एलन मस्‍क भी भारत आने का संकेत दे रहे है | एलन मस्‍क ने ऐलान किया है कि वह भारत आ रहे हैं और उनका पीएम मोदी के साथ मुलाकात करना लगभग तय है |  ऐसा भी माना जा रहा है कि इस दौरान मस्‍क अपनी कार बनाने वाली कंपनी टेस्‍ला के अरबों डॉलर का भारत में निवेश का ऐलान कर सकते हैं। मस्‍क के भारत आने के ऐलान मात्र से चीन का सरकारी मिडिया ग्‍लोबल टाइम्‍स असंजस में आ गया गया है | 

मस्‍क इससे पहले न्‍यूयार्क में पीएम मोदी से मिल चुके हैं। इस दौरान मस्‍क ने कहा था कि मुझे पूरा भरोसा है कि टेस्‍ला भारत में आएगी। जितना जल्‍द संभव होगा। ऐसे सारे संकेत मिल रहे हैं कि मस्‍क भारत में अपने प्रॉजेक्‍ट की घोषणा भी कर सकते हैं जिस पर वर्षों से काम चल रहा है। माना जा रहा है कि मस्‍क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्‍ला भारत में 2 से 3 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान कर सकती है। मस्‍क भारत में फैक्‍ट्री बनाकर एंट्री लेवल की इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन कर सकती है | इस कार की शुरुवाती कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

 

----------