लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद....7 बजते ही शुरू हो गया मतदान
डेस्क | लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया | इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद भी हो गया | चुनाव जनता के नेता को चुनने, जिन पर आप भरोसा करते हों | वो जो आपके हित के लिए अच्छे फैसले ले सकें | ऐसे में हर एक वोट जरूरी होता है | पूरे देश में गर्मी बढ़ गई है | उत्तर भारत में उमस कुछ ज्यादा ही रहती है | चुनाव अधिकारियों की टीम पोलिंग बूथ पर पूरी तैयारी से लगी है |
आज पहले चरण में असम के डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, नागपुर से नितिन गडकरी, अरुणाचल प्रदेश (पश्चिम) से किरेन रीजिजू, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से जितेंद्र सिंह और राजस्थान के अलवर से भूपेन्द्र यादव चुनाव मैदान में है |
पहले चरण में आज 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे | मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं |
35.67 लाख लोग मतदाता पहली बार मतदान कर रहे है | इसके साथ ही 20-29 साल के आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता भी हैं |
पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं |
इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होगा |

आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है |
चुनाव आयोग ने सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलिकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेनें और लगभग एक लाख वाहन तैनात किए हैं | सभी मतदान केंद्रों पर ‘माइक्रो’ पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग (इंटरनेट पर प्रसारण) की जाएगी |
भीषण गर्मी होने पर भी चुनाव आयोग को उम्मीद है कि भारतीय मतदाताओं का जोश गर्मी को मात दे कर मतदान अवश्य करेगा | मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि हमारे महान लोकतंत्र में, चुनाव आपका है, विकल्प आपका है | कुमार ने लोगों से मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें अपने एक मत की ताकत को कभी कम नहीं आंकना चाहिए |