BREAKING NEWS : भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख के रिश्वतकांड में गिरफ्तार... घर पर लोकायुक्त का छापा... नगद 6 करोड़ बरामद
लोकायुक्त ने एक विधायक के बेटे के यहां छापेमारी की है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि लोकायुक्त को फिर से शुरू करने का कारण राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है, बिना लोकायुक्त के ऐसे कई मामले कांग्रेस शासन के दौरान मिले और बंद हुए: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बेंगलुरु https://t.co/bkFxtWJ84i pic.twitter.com/e5IL3Nxx3N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2023
मादल विरुपक्षप्पा का बेटा प्रशांत मादल बैंगलोर वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड का प्रमुख हैं। प्रशांत ने एक टेंडर को क्लीयर करने के लिए 80 लाख रुपए मांगे थे। इसके बाद उन्हें 40 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।