देश-विदेश

इंडोनेशिया में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत.... एक हजार से अधिक घर प्रभावित

डेस्क। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। स्थानीय बचाव एजेंसी के प्रमुख मेक्सियनस बेकाबेल ने बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के लुवु जिले में बृहस्पतिवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

इंडोनेशिया में अब तक बाढ़ से 13 उप-जिले प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र में अधिकतर जगह पानी और कीचड़ नजर आ रहा है। बारिश के कारण 1,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 42 तहस-नहस हो गए हैं। बचाव दल ने रबड़ की नौकाओं और अन्य वाहनों का उपयोग करके निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने शनिवार को कहा कि, 100 से अधिक निवासियों को प्रभावित क्षेत्र के बाहर मस्जिदों या उनके रिश्तेदारों के घरों में ले जाया गया है। 

 

----------