स्वास्थ्य मंत्री का चौंकाने वाला बयान... जब—जब बर्ड फ्लू आया... हमने ज्यादा मुर्गा खाया... मंत्री ने कहा घबराए नहीं
#WATCH बर्ड फ्लू के कुछ मामले समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाश में आए हैं। पशुपालन मंत्री इस पर संज्ञान लेंगे और यथा उचित कार्रवाई करेंगे। किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है। जब-जब बर्ड फ्लू आया है, मैंने ज्यादा मुर्गा खाया है: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची pic.twitter.com/nOxE46SJC5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2023
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता ने प्रदेश के लोगों को नसीहत भी दी है कि बर्ड फ्लू से घबराने की बजाय हौसला रखें और चिकन को आग में ज्यादा अच्छे तरीके से भुंजकर उसका सेवन करें। इसके बाद बर्ड फ्लू का खौफ नहीं रहेगा।