देश-विदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, 3 महीने से दिल्ली AIIMS में थी भर्ती

नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया | उन्होंने सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली | दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा | माधवी राजे नेपाल के राजघराने से थीं | वह समाजसेवा के काम में काफी सक्रिय भी रहती थीं | वे माधवी राजे 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं, जो शिक्षा और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में काम करते रहे हैं |  वह सिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थीं। पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज चल रहा था | 

सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली | वह पिछले कुछ दिन से ‘वेंटिलेटर’ पर ही थीं | उनका पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था | वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं। माधवी राजे के निधन पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है | सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूजनीय माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दु:खद समाचार मिला | परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे |  

----------