देश-विदेश

कुल मतदान – पांचवें चरण में रात 11:30 बजे तक 60.09 प्रतिशत

नई दिल्ली | आम चुनाव के पांचवें चरण में हुए मतदान में रात 11:30 बजे तक कुल मतदान लगभग 60.09 प्रतिशत दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अद्यतन किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।

रात 11:30 बजे तक राज्यवार अनुमानित मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है:

अनुमानित कुल मतदान (प्रतिशत में)

बिहार 54.85 प्रतिशत

जम्मू एवं कश्मीर 56.73 प्रतिशत

झारखंड 63.07 प्रतिशत

लद्दाख 69.62 प्रतिशत

महाराष्ट्र 54.29 प्रतिशत

ओडिशा 67.59 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश 57.79 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल 74.65 प्रतिशत

उपरोक्त 8 राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश (49 संसदीय क्षेत्र) में कुल  60.09 प्रतिशत

यहां प्रदर्शित आंकड़े फील्ड अधिकारी द्वारा प्रणाली में भरी जा रही जानकारी के अनुसार हैं। यह एक अनुमानित रूझान है, क्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से आंकड़े प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र (पीएस) के लिए दर्ज किए गए मतों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान की समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म 17 सी में साझा किया जाता है। 

----------