देश-विदेश

नर्सिंग अफसर को पकड़ने AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में घुसी पुलिस की गाड़ी,

नईदिल्ली। एम्स ऋषिकेश से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद आरोपी नर्सिंग अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, पुलिस की गाड़ी अस्पताल के भीतर घुस रही है। अस्पताल में भर्ती कई मरीज स्ट्रेचर में लेटे नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में अस्पताल के गार्ड स्ट्रेचर को हटाते दिखाई दे रहे है।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि अस्पताल के अंदर पुलिस की जीप आ रही है। जिसे देखकर अस्पताल के कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। अस्पताल के अंदर घुस रही पुलिस की जीप का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा ये वीडियो उस समय का है जब पुलिस यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने गाड़ी अस्पताल के अंदर क्यों घुसाई इसकी जानकारी नहीं मिली है।

ऋषिकेश कोतवाली के SHO शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई, जिसने कथित तौर पर रविवार शाम को डॉक्टर से छेड़छाड़ और अश्लील एसएमएस भेजने का आरोप है।

----------