देश-विदेश

नरेंद्र मोदी 9 जून को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ... जानिए कौन-कौन होंगे समारोह में शामिल

डेस्कनरेंद्र मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगे। पूरे देश में उत्साह और अपेक्षाएं बढ़ी हैं कि उनके नेतृत्व में देश की विकास और प्रगति में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने कहा कि मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। विक्रमसिंघे ने फोन कॉल में मोदी को चुनावी जीत पर बधाई दी।

मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी फोन पर बातचीत की. राजनयिक सूत्रों ने बताया कि फोन पर बातचीत में मोदी ने हसीना को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड’, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाना तय है। मोदी ने प्रचंड के साथ अलग से फोन पर बातचीत की. उपरोक्त लोगों में से एक ने बताया कि औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजे जाएंगे।

क्षेत्रीय समूह सार्क (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों के नेताओं ने पीएम मोदी के पहले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था, जब उन्होंने भाजपा की भारी चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। बिम्सटेक देशों के नेताओं ने 2019 में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था, जब वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे।

2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी चुनावी जीत के लिए 75 से अधिक विश्व नेताओं ने नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं। एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और कैरिबियन सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने आम चुनावों में उनकी जीत के लिए पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. डेनमार्क और नॉर्वे समेत नॉर्डिक देशों के नेताओं ने पीएम मोदी को चुनावी जीत के लिए बधाई दी।

 

----------