मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री बन सकती है यह सिने स्टार... इस प्रदेश से जीत दर्ज करने वाली इकलौती सांसद
नईदिल्ली। उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से तीसरी बार जीत दर्ज करने वाली सिने स्टार हेमा मालिनी को मोदी 3.0 में मंत्री पद मिलने का रास्ता साफ नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो उन्हें संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाया जा सकता है। मथुरा लोकसभा से हेमा मालिनी ने 2,93.407 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश धनगर को पराजित किया है।
बतादें कि भाजपा से 30 महिलाएं 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर आई है। उत्तर प्रदेश से वे अकेली महिला है जो भाजपा से जीती है। मेनका गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेत्री हार गई है। ऐसी स्थिति में हेमा मालिनी को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 2014 में भी राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को 3.30.743 वोट से हराया था। 2019 में भी हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोक दल के कुंवर नरेंद्र सिंह को 2.93.471वोट से हराया था। अभी उन्होंने 2.93.407 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया है।
हेमा मालिनी 2003 से 2009 तक राज्य सभा की भी सदस्य रही है। हेमा मालिनी, भारतीय संस्कृति की वाहक रही है। फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने कभी भी अंग प्रदर्शन नही किया। भारतीय नृत्य परंपरा में भरत नाट्यम की वे सच्ची शिष्य है और 75वर्ष की हो जाने के बावजूद सतत नृत्य साधना में रत है। ये उनका ही प्रभाव था कि भाजपा से धर्मेंद्र और सनी देओल को भी सांसद बनवा दिया था।