देश-विदेश

VIDEO : रंग बरसे भीगे चुनरवाली... होली की चढ़ी खुमारी... नजर आने लगा उत्सव का उत्साह

पूणे। इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन देश के कई इलाकों में होली का जश्न आज से ही शुरु हो गया है। दरअसल, देश के कई हिस्सों में होलिका दहन 6 मार्च को ही कर दिया गया। हालांकि रंग पर्व को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं था और 8 मार्च को ही खेला जाना था, लेकिन होलिका दहन के बाद रंग खेलने की परंपरा रही है, जिसके चलते लोग खुद को नहीं रोक पाए और आज से ही होली खेलने की शुरुआत कर दी है। 

ताजा जानकारी महाराष्ट्र के पूणे से सामने आई है, जहां पर होलिका दहन 6 मार्च की शाम को कर दिया गया था। इसके बाद आज 7 मार्च को इंतजार करना था और बुधवार को होली खेला जाना था, लेकिन पूणे में लोग एक दिन का इंतजार नहीं कर पाए और आज सुबह से ही होली खेलने के लिए निकल पड़े। 

देश के दूसरे और भी कई हिस्से हैं, जहां आज ही रंगों की होली खेली जा रही है। हालांकि वृंदावन, मथुरा और गोकुल में 5 मार्च को ही फूलों की होली खेली गई। यह हमेशा की परंपरा का हिस्सा है। बहरहाल देश में रंगों की होली की शुरुआत आज से हो गई है और 8 मार्च को भी होली की खुमारी का असर नजर आएगा।
----------