देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में भीषण हादसा : कंचनजंघा एक्सप्रेस को माल गाड़ी ने पीछे से आकर टक्कर मारी

डेस्क | पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस को माल गाड़ी ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। हादसा निजबाड़ी स्टेशन पर हुआ। इस हादसे में अब तक 5 की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही रेलवे और पश्चिम बंगाल सरकार के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंचनजंघा एक्सप्रेस की दो बोगियां पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। घटना स्थल पर रेस्क्यू अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस कारण उनमें अंदर प्रवेश करना और यात्रियों को बचाना मुश्किल हो रहा है। आसपास के लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं। एक बोगी हवा में लटकी हुई है।

पश्चिम बंगाल में हुए दुखद रेल हादसे के मद्देनजर, पूर्वी रेलवे के सेलदाह के मंडल रेल प्रबंधक ने सोमवार को प्रभावित लोगों के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

पश्चिम बंगाल में हुए दुखद रेल हादसे के मद्देनजर, पूर्वी रेलवे के सेलदाह के मंडल रेल प्रबंधक ने सोमवार को प्रभावित लोगों के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

इन ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है 

20506 राजधानी एक्सप्रेस, 12424 राजधानी एक्सप्रेस, 19602 उदयपुर एनजेपी साप्ताहिक ट्रेन, 12301 वंदे भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेन ठाकुरगंज के रास्ते डायवर्ट की गई है।

 

----------