BIG ALERT NEWS : कोरोना के बाद अब... देश में चिंता बढ़ा रहा इन्फ्लूएंजा वायरस... 6 लोगों की हो चुकी है मौत
2023-03-10 01:34 PM
292
देश में अब कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस (इन्फ्लूएंजा वायरस) ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, इस H3N2 वायरस की वजह से देश में अब तक 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, H3N2 से मौत की वजह का पता लगाने के लिए और जांच की जरूरत है।
उधर, कर्नाटक के हासन में एक व्यक्ति की H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक मरीज की पहचान एच गौड़ा के तौर पर हुई है। वे 82 साल के थे। उन्हें 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। 6 मार्च को आईए रिपोर्ट में H3N2 की पुष्टि हुई है।
बच्चे और बुजुर्ग पर मंड़रा रहा खतरा
इस H3N2 इन्फ्लूएंजा के प्रकोप ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। इन्फ्लूएंजा के मामले ऐसे वक्त पर सामने आ रहे हैं, जब तीन साल बाद देश कोरोना महामारी से उबर है। बच्चे और बुजुर्ग तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक इन्फ्लुएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण हैं। जैसे खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना।