दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हनुमान चालीसा के साथ योग... आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों की दिखाई रूचि

- एसडीवी स्कूल में रविवार को भी जारी रहा समर कैंप

रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में जारी 10 दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। बच्चों ने ध्यान और योग के साथ जमकर जुंबा डांस किया। साउंड बाक्स में म्यूजिक बजते ही बच्चों ने जमकर डांस किया।  वहीं कैरम, क्रिकेट खेलकर बच्चों ने खूब एंजाय किया।

समर कैंप प्रभारी शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन की शुरूआत मेडिटेशन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। शिक्षक रोशन सिंग राजपूत, नवीन चंद्राकर, वंदना बिसेन और अस्मिता कुसरे ने बच्चों क हनुमान चालीसा का पाठ कराया।  बच्चों ने सस्वर चालीसा पाठ किया।  

अपर्णा ने आगे बताया कि आर्ट एंड क्राफ्ट में भी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षिका सुदेवी विश्वास, सरिता पांडे और रचना तिवारी ने बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट की एक्टिविटी कराई। वाल कप स्टैड, वाल डेकोर वाले आइटम बच्चों ने तैयार किए।