देश-विदेश

सड़क किनारे तड़प रहे युवक को देखकर काफिला रोका : चिराग पासवान अपने नेक दिल और अच्छे बर्ताव के लिए जाने जाते

डेस्क | लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने नेक दिल और अच्छे बर्ताव के लिए जाने जाते हैं। चिराग पासवान का ये नेक दिल एक बार फिर उस समय दिख पड़ा, जब वो सड़क हादसे के बाद तड़प रहे युवक के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे। सड़क किनारे तड़प पर युवक को देखकर लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख ने अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतरकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद घायल को ऑटो में बिठाकर अस्पताल भेजा।

दरअसल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने काफिले के साथ चिराग पासवान पटना से जमुई आ रहे थे। स दौरान उनकी निगाह सड़क पर गिरे हुए एक घायल व्यक्ति पड़ी। सड़क पर घायल व्यक्ति को देख कर चिराग ने अपनी गाड़ी रोक दी। वो जख्मी हालत में गिरे शख्स के पास पहुंचे। युवक का शरीर खून से लथपथ था। चिराग को देखकर और लोग भी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने घायल को ऑटो में बिठाकर अस्पताल भेजा।

गौरतलब है कि चिराग पासवान अभिनंदन कार्यक्रम में द्वारिका भवन जा रहे थे। जहां पर उनके जमुई आगमन पर अभिनंदन समारोह हो रहा था। हालांकि रास्ते में घायल व्यक्ति को देख कर उन्होंने उसकी मदद और उसे अस्पताल भिजवाया। घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। घायल अब खतरे से बाहर है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने वाले को कानूनी संरक्षण दिया हुआ है। इसमें पुलिस घायल को बचने वाले शख्स से पूछताछ नहीं कर सकती है। कई बार देखा गया है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लोग घायलों की मदद नहीं करते हैं।

 

----------