देश-विदेश

आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम.... केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में उनके नाम का रखा प्रस्ताव

नईदिल्ली। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। आतिशी के नाम का ऐलान थोड़ी देर में किया जाएगा।

शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है। 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।

आतिशी केजरीवाल और सिसोदिया की करीबी और सबसे भरोसेमंद महिला नेता बताई जा रही है। उन्होंने केजरीवाल-सिसोदिया के जेल में रहते पार्टी का मजबूती से स्टैंड रखा। सिसोदिया जेल गए तो शिक्षा समेत 6 महत्वपूर्ण मंत्रालय इन्होंने ही संभाल रखा था। 2013 विधानसभा चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने वाली कमेटी में भी थी। स्वाति मालीवाल केस के बाद महिला CM बनाकर पार्टी डैमेज कंट्रोल कर सकेगी।

 

----------