दिव्य महाराष्ट्र मंडल

‘सियान सेवा महाकुंभ’ में सियान गुड़ी की प्रस्‍तुतियों पर बजीं तालियां

वृद्धजन दिवस : महाराष्‍ट्र मंडल से प्रसन्‍न निमोणकर, हेमंत मार्डीकर, प्रकाश मरकले व दिव्‍या पात्रीकर के गानों पर मिला जबर्दस्‍त प्रतिसाद

रायपुर। ‘सियान सेवा महाकुंभ’ में जब सियान गुड़ी के प्रसन्‍न निमोणकर की सुरीली आवाज ‘फूलों के रंग से, दिल की तरंग से’ गाने के रूप में सुनाई दी, तो वरिष्‍ठ नागरिकों से खचाखच भरे इनडोर स्‍टेडियम तालियों से गूंज उठा। बात हो रही है अंतरराष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्‍याण विभाग की ओर से सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्‍टेडियम में आयोजित ‘सियान सेवा महाकुंभ’ की।

अगली ही प्रस्‍तुति हेमंत मार्डीकर ने फिल्‍म ‘बार्डर’ के सुपरहिट गाने के रूप में दी। जिसे शानदार प्रतिसाद मिला। प्रकाश मरकले के बाद दिव्‍या पात्रीकर ने हनुमान अंश ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ गाना गाकर खूब वाहवाही लूटी। वरिष्‍ठ नागरिकों से खचाखच भरे इनडोर स्‍टेडियम में दो बार छत्‍तीसगढ़ के पहले और समाज कल्‍याण विभाग से अनुदानित और महाराष्‍ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी के संदर्भ में बनाए गए वीडियो को दिखाया गया।

कार्यक्रम में मंडल की ओर से महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, उपाध्‍यक्ष गीता श्‍याल दलाल, मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन, दिव्‍यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी मालती मिश्रा, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, वरिष्‍ठजन सेवा समिति के प्रमुख दीपक पात्रीकर, साहित्‍य समिति की प्रभारी कुमुद लाड की प्रभारी, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा समिति समन्‍वयक डॉ. कमल वर्मा, 'सहयोग' की अध्यक्ष अपर्णा कालेले, संध्‍या खंगन, दिव्‍या पात्रीकर, श्‍याम दलाल, अर्चना मुकादम, शुभांगी आप्‍टे, शरद जोशी, सुनीता जोशी, कामिनी पतंगीवार, विजय लाड, पद्मजा लाड, निर्मला पिंपले, कांचन केलकर, दीपांजली भालेराव, माधवी गिरहे, मंजूषा मार्डीकर सहित सौ से अधिक बुजुर्ग सभासदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।