नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने भारत की जमकर तारीफ की। असल तोजे ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से रूसी राष्ट्रपति को युद्ध के बारे में समझाया, वो काबिले तारीफ है। उन्होंने बिना कोई धमकी दिए परमाणु यद्ध के परिणामों के बारे में पूरी दुनिया को समझाया दिया। हमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इसी तरह के लीडर की जरूरत है।
असल तोजे की दलील
नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने पीएम मोदी और भारत के प्रयासों की तारीफ करते हुए गुरुवार को कहा कि दुनिया को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के और हस्तक्षेप की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'भारत ने किसी से तेज आवाज में बात नहीं की, किसी को धमकी नहीं दी, सिर्फ दोस्ताना तरीके से अपनी स्थिति से अवगत कराया। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हमें इसकी और जरूरत है।'
पीएम मोदी की कार्यशैली को सराहा
तोजे ने पीएम मोदी के शासन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीति के कारण भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली देश बन रहा है। आज विश्वपटल पर भारत ने खुद को साबित किया है और इसका श्रेय पीएम मोदी की कार्यशैली और उनके शासनात्मक प्रणाली को जाता है।
भारत का महाशक्ति बनना तय
विदेश नीति के विद्वान और नोबेल शांति पुरस्कार समिति के सदस्य असल तोजे अपने भारत दौरे पर हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का एक महाशक्ति बनना तय है। असल ने आगे कहा, पीएम मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए सबसे भरोसेमंद नेता हैं और केवल वे ही शांति स्थापित कर सकते हैं।