छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय मीडिया टीम त्रिपुरा राज्य के लिए कल होगी रवाना
रायपुर | पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भारत सरकार, रायपुर के नेतृत्व में त्रिपुरा राज्य में भारत सरकार प्रवर्तित लोक कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति के अवलोकन के साथ ही साथ राज्य के कला, संस्कृति और विरासत को जानने व समझने के लिए छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय मीडिया टीम कल, 22 अक्टूबर, 2024 को त्रिपुरा के लिए रवाना होगी । इस टीम में प्रिंट-मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक-मीडिया और ऑनलाइन-मीडिया के प्रतिनिधिगण और पीआईबी-रायपुर के ऑफिशियल्स शामिल हैं ।

इसके अलावा मीडिया टीम, त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगी ।