रायपुर

दुर्ग विवि में व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला... डा. जानकी शर्मा ने बताया टाइम मैनेजमेंट

रायपुर। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ के समाजशास्त्र विभाग में डा. अजय कुमार सिंह प्राचार्य की अनुमति से डा. अश्विनी महाजन विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग के मार्गदर्शन में 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय कार्यशाला व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रुप में डा. जानकी शर्मा परामर्शदाता एवं मनोचिकित्सव ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास के संबंध में महत्वपूर्म जानकारी दी।

जिसमें व्यक्तित विकास के अहम तत्व के रुप में नो यूअर प्रोटेन्शल अर्थात अपनी क्षमताओं को जानों और क्षमताओं को विकसित करने के लिए जोहरी विंडों को इसका माध्यम बताया। द्वितीय दिन के व्याख्यान में डा. शर्मा ने व्यक्तित्व विकास के पहलुओं पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया। इसमें उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व विकास के लिए शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आत्मीय पहलु बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अपने व्यक्तित्व विकास के लिए व्यक्ति को याद से प्यार करने के लिए कहा गया। जिसमें वह दूसरों को प्यार दे सकेंगे।

तृतीय दिवस के व्याख्यान में डा. जानकी शर्मा ने टाइम मैनेजमेंट की बात कही। जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि आत्म प्रेरणा के बारे बताते हुए कहा कि हमें अपने आप को प्रेरित करते हुए चलना होगा। खुद को कैसे आत्मप्रेरित करना है, इसे मैनेज करना होगा।