बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने की मस्ती, मैंगो शेक रहा खास
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा चलाए जा रहे बाल संस्कार शिविर के दौरान 23 मई को बच्चों ने मंडल परिसर में आयोजित आफलाइन शिविर में खूब एजाय किया। भीषण गर्मी के बाद बच्चों में शिविर को लेकर उत्साह देखा गया। बच्चों ने जहां एक ओर बैलून वाले गेम में खूब मस्ती की वहीं दूसरी आर फायरलेस कुकिंग के दौरान आज बच्चों ने आज मैंगो शेक का आनंद लिया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि शनिवार, 23 मई को भीषण गर्मी के बाद भी शिविर में पहुंचे बच्चों में उत्साह देखा गया। आज बच्चों का स्वागत रचना ठेंगड़ी ने तिलक लगाकर किया। फिर संध्या खंगन ने बच्चों को हनुमान चालीसा का पाठ कराया। लगातार शिविर में आने और घर में अभ्यास करने के कारण बच्चों ने लय और ओजस्वी स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ।
आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने बताया कि बच्चे सबसे ज्यादा गेम को एजाय करते है। ऐसे में बच्चों का मोबाइल और स्क्रीन कम करने के लिए हम शिविर में बच्चों को रोचक गेम्स कराते है। शनिवार को बच्चों को रचना ठेंगड़ी और संध्या खंगन द्वारा बैलून वाला गेम कराया गया। इसके लिए बच्चों को दो टीम में बांटा गया। फिर दोनों टीम को एक-एक बैलून दिया गया। फिर बैलून को पास-पास वाला गेम खेला गया। जिसमें बच्चे पहले एक लाइन से खड़े हुए फिर बैलून को पहले लेफ्ट फिर राइट से पीछे के खिलाड़ी को पास किया। ऐसा ही क्रम ऊपर और अपने दोनों पैरों के बीच से भी किया। बच्चों ने इसे खूब एजाय किया।

अंत में बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए फायरलेस कुकिंग के तहत सभासद अक्षता पंडित ने बच्चों को मैंगो शेख बनाना सिखाया। बच्चों ने आम से उसका गुदा निकाल। उसे मथा और फिर उसमें शक्कर भी मिलाया। मैंगो शेक को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कटे हुए मेवे के टुकड़े भी डाले। मैंगो शेक बनाने के लिए बच्चे अपने घर से पका हुआ आम लेकर आए थे।