कुशाग्र मूंगुटवार ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक
रायपुर | महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद धनंजय मूंगुटवार व सुवर्णा मूंगुटवार के पुत्र कुशाग्र मूंगुटवार ने बीआईटी दुर्ग से बीटेक (इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) के अंतिम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय न्यास ने कुशाग्र को इस उपलब्धि पर स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कुशाग्र डीवाय पाटील विश्वविद्यालय नेरुल (नवी मुंबई) में एमबीए प्रथम वर्ष (एविएशन ट्रांसपोर्टेशन एनालिटिक्स) में अध्यनरत हैं।

कुशाग्र मन लगाकर अकेले में ही पढ़ाई करना पसंद करते हैं। तकनीकी विषयों से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट की आवश्यक सहायता लेते हैं। उनके मित्र भी गिने चुने हैं। उन्होंने सीबीएसई 10वीं में मैथ्स विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त किए थे | उन्हें तकनीकी विषयों पर प्रारंभ से ही रुचि रही है|