रायपुर

‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में रायपुर की छात्रा युक्तामुखी ने PM मोदी से पूछा सवाल, मिला खास जवाब

Raipur news: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2025’ में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद किया। रायपुर के मायाराम सुरजन स्कूल की छात्रा युक्तामुखी साहू ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि छोटी-छोटी जीत से खुशी कैसे पाई जाए, क्योंकि वह नेगेटिव सोचने लगती हैं।

PM मोदी ने युक्तामुखी को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी और कहा कि टारगेट ऐसा बनाना चाहिए जो पहुंच में हो, लेकिन पकड़ में न हो। उन्होंने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि 95% की उम्मीद से 93% अंक आना भी एक सफलता है।

इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बजाय खुले माहौल में आयोजित किया गया, जहां पीएम मोदी ने छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सुझाव दिए।